प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पूर्व सैनिक ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

वैशाली में जमीन विवाद में पूर्व सैनिक ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, रिवॉल्वर के साथ SSP कार्यालय में किया सरेंडर

बिहार के वैशाली में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सैनिक सुरेश सिंह ने अपने छोटे भाई सोमनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

वैशाली में जमीन विवाद में पूर्व सैनिक ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या रिवॉल्वर के साथ ssp कार्यालय में किया सरेंडर

Retired Soldier Kills Brother, Surrenders at SSP Office |

वैशाली (बिहार)। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने अपने ही सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

60 वर्षीय भाई की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान धनुषी गांव निवासी 60 वर्षीय सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगते ही सोमनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी एक्स आर्मी मैन और इनकम टैक्स से रिटायर्ड

आरोपी की पहचान मृतक के बड़े भाई 65 वर्षीय सुरेश सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुरेश सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और इसके बाद वे इनकम टैक्स विभाग में भी नौकरी कर चुके हैं। वे इनकम टैक्स विभाग से भी रिटायर हो चुके हैं।

लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एसएसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुरेश सिंह फरार नहीं हुआ, बल्कि अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सीधे हाजीपुर स्थित वैशाली एसएसपी कार्यालय पहुंच गया और वहां आत्मसमर्पण कर दिया। एसएसपी कार्यालय में सरेंडर की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही करताहां थाना पुलिस और वरीय अधिकारी धनुषी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत

Related to this topic: