प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, बाइक 200 मीटर तक घसीटी गई

बिहार के औरंगाबाद में एनएच-139 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक विजय सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत बाइक 200 मीटर तक घसीटी गई

Retired Teacher Killed in Truck Collision on NH-139 in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। दाउदनगर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर कुर्बान बिगहा के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सेवानिवृत्त एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 16, रामनगर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पत्नी को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, विजय सिंह की पत्नी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह उन्हें दाउदनगर स्थित बीआरसी छोड़ने बाइक से गए थे। पत्नी को छोड़ने के बाद घर लौटते समय उन्होंने सब्जी और फल भी खरीदे थे। इसी दौरान दाउदनगर थाना क्षेत्र के कुर्बान बिगहा के समीप पटना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

200 मीटर तक घसीटती रही बाइक, मौके पर हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंस गई। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि विजय सिंह करीब दो वर्ष पहले शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। पुत्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उनकी पत्नी ओबरा प्रखंड के मझियांवा पंचायत अंतर्गत जमुहारा गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। 

मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे की जांच शुरू

इस घटना से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार और एएसआई भूपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः   डिंडौरी में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

Related to this topic: