प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा के बड़े अस्पताल में मृत महिला के शव में कीड़े

रीवा के सबसे बड़े अस्पताल में फिर विवाद, मृत महिला के शरीर में कीड़े मिलने के आरोप से मचा हड़कंप

संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने दावे को बताया गलत

रीवा के सबसे बड़े अस्पताल में फिर विवाद मृत महिला के शरीर में कीड़े मिलने के आरोप से मचा हड़कंप

Rewa Hospital in Row Over Alleged Maggots in Woman Body |

रीवा {मध्य प्रदेश}: रीवा संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इन दिनों किसी की बुरी नजर लग चुकी है, साहब सबकुछ ठीक नही चल रहा है, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के गृह जिले में पिछले लगातार एक सप्ताह से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

कभी गलत इंजेक्शन तो कभी जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित करने का आरोप

आपको बता दे कि कभी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगाने के बजाय सांप काटने का इंजेक्शन लगा दिया जाता है तो कभी जीवित व्यक्ति को मुर्दा घोषित कर दिया जाता है। इन दिनों रीवा विंध्य की सबसे बड़ी संजय गांधी अस्पताल देश भर में सुर्खियां बटोर रही है। एक तरफ कल्पना मिश्रा की मौत पर बवाल तो दूसरी तरफ संजय गांधी अस्पताल में जीवित गिरिजा प्रसाद गुप्ता निवासी सीधी को मृतक घोषित कर दिया जाता है और फिर शव परिजनों को सौंप दिया जाता है, जिसके बाद वृद्ध व्यक्ति फिर जीवित हो जाता है।

सड़क हादसे में घायल महिला को रीवा किया गया था रेफर

हम आपको ताजा मामला रीवा जिले के संजय गांधी अस्पताल से फिर से बताने जा रहे हैं, जहां सतना जिले में एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो जाती है। बताया जाता है कि महिला बाइक से गिरती है, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगती है, जहां उसे सतना जिला अस्पताल से रीवा के लिए रेफर किया जाता है और बीते 30 तारीख को उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एडमिट कर महिला का उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जाता है।

हालत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया

और महिला की हालत में सुधार न होने के चलते उसे वेंटिलेटर में डाल दिया जाता है, जहां वेंटिलेटर में डालने के बाद महिला की सांस तो थम जाती है, पर परिजनों का एक गंभीर आरोप सामने आता है। जहां महिला के शरीर में कीड़े चलने की खबर सामने आई है। जहां परिजनों ने मीडिया और अस्पताल प्रबंधन को कीड़े चलने का वीडियो भी उपलब्ध करवाया है।

अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के खाने को बताया वजह

एक तरफ SGMH के डॉक्टर प्रेस नोट जारी करके यह दावा कर रहे हैं कि परिजन बाहर से खाना लेकर आए थे। उस खाने में एक कीड़े जैसा दिख रहा था, जिसका परिजनों ने वीडियो बना लिया है और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़: दिल्ली HC सख्त: PG-हॉस्टल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर MCD को एक हफ्ते में ऑडिट के निर्देश

Related to this topic: