प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमहिया पुलिस की कार्रवाई

रीवा में अवैध पटाखों के खिलाफ अमहिया पुलिस की कार्रवाई, 24 कार्टून पटाखे और वाहन जब्त

रीवा में अमहिया पुलिस ने अवैध पटाखों के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 24 कार्टून पटाखे और वाहन जब्त किया है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।

रीवा में अवैध पटाखों के खिलाफ अमहिया पुलिस की कार्रवाई 24 कार्टून पटाखे और वाहन जब्त

Rewa Police Seize 24 Cartons of Illegal Firecrackers, One Arrested |

रीवा (मध्य प्रदेश)। रीवा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर अमहिया पुलिस अवैध गतिविधियों और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम व स्टाफ ने अवैध पटाखों के परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और परिवहन में इस्तेमाल किया जाने वाला वाहन जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर प्रकाश चौराहे के पास हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रकाश चौराहे के पास एक वाहन में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखे भरकर बिक्री के लिए ले जाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर जब चालक से पूछताछ की और लाइसेंस/अनुज्ञप्ति की मांग की, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जप्त सामग्री और आरोपी

  1. जप्त मशरूका: 24 कार्टून अवैध पटाखे जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रुपये है और परिवहन में प्रयुक्त वाहन।
  2. गिरफ्तार आरोपी: भोला सोंधिया उर्फ आशू पिता: अशोक सोंधिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी- शिवनगर, विश्वविद्यालय थाना सिविल लाइन। 

आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी मनोज गौतम का कहना है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग संलिप्त हैं, इसकी गहन विवेचना की जा रही है। मामले की तस्दीक कर अन्य आरोपियों पर भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारों के सीजन में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम, प्रधान आरक्षक केमला प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामदेव मिश्रा, आरक्षक शंकर दत्त, आरक्षक विकाश तिवारी, आरक्षक श्याम पांडे, आरक्षक राकेश सिंह और आरक्षक आशीष पांडेय की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। 

यह भी पढ़ें:   बहराइच में महिला से सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल बरामद

Related to this topic: