Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को लिखा कि जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे लाखों - करोड़ों गरीब ..
रोहिणी ने पत्रकार को लगाया फोन, बोलीं - बेटा काहे नहीं दिया किडनी.. |
Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे लाखों - करोड़ों गरीब लोग, जिन्हें किडनी की जरूरत है. ऐसे लोगों को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए. उन्होंने मंगलवार को एक पत्रकार से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला. रोहिणी ने सवाल किया कि किडनी देने की बात आई. उस समय तेजस्वी सामने क्यों नहीं आए?
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए. पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें. जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें, जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें, जो मुझे गाली देते नहीं थकते.
वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं?
रोहिणी ने लिखा कि एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है. वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं'? तेज प्रताप ने समर्थन में पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था कि हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्व्यवहार जयचंदों द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/there-will-be-no-land-pooling-for-ujjain-simhastha/98045
SCO Summit : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता दिखाए. इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, कोई अनदेखी नहीं हो सकती और कोई लीपापोती नहीं हो सकती. जैसा कि भारत ने प्रदर्शित किया है. रूस में हो रहे SCO समिट में एस जयशंकर बोल रहे थे.