प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रों को दी गई धमकी

जीडी बिनानी कॉलेज में भारी हंगामा, साफ-सफाई की मांग पर छात्रों से अभद्रता और कॉलर पकड़कर बाहर निकालने का आरोप

जीडी बिनानी कॉलेज के छात्र साफ-सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर प्रिंसिपल पर अभद्रता और करियर खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए हैं।

जीडी बिनानी कॉलेज में भारी हंगामा साफ-सफाई की मांग पर छात्रों से अभद्रता और कॉलर पकड़कर बाहर निकालने का आरोप

जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रों को दी गई धमकी |

मिर्जापुर: नगर भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज के छात्र प्रिंसिपल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई की मांग करने पर उनके साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि कैरियर खराब करने की धमकी देते हुए पुलिस के बल पर छात्रों के हितो की अनदेखी करते हुए पद प्रभाव दिखाया गया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में साफ-सफाई सहित कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, जिससे प्रिंसिपल आक्रोशित हो उठे हैं। 

कॉलर पकड़ कर निकाला गया बाहर

सोमवार को छात्र प्रिंसिपल से वार्ता करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्र नितिन तिवारी का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से उन्हें बाहर निकाला गया और उनके साथियों को ये आश्वासन भी दिया गया कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो। आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर प्राचार्य छात्रों के सामने आकर वार्ता नहीं करते हैं तो सभी छात्र एकजुट होकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे। 

प्रिंसिपल ने किया गलत शब्दों का प्रयोग

बीए 4rth सेमेस्टर के छात्र नितिन तिवारी ने बताया कि प्रिंसिपल ने गलत शब्दों का प्रयोग किया। यहां तक बोला गया कि मैं देखता हूं कि तुम लोग इस कॉलेज कैंपस में कैसे रहते हो। इतना ही नहीं, धमकी भी दी गई कहा गया कि तुम लोगों का रिजल्ट मैं खराब कर दूंगा, करियर तक नहीं बचने दूंगा। अन्य छात्रों ने आरोप लगाया कि हमने कॉलेज की समस्याओं को बताया। साफ-सफाई की बात की, लेकिन हुआ उल्टा, हद तो यह है कि हम लोग प्रिसिंपल से बात करने पहुंचे तो कॉलेज के कई अध्यापकों द्वारा छात्रों का कॉलर पकड़ के घसीट के वहां से मुझे बाहर निकाला गया। 

मुकदमा दर्ज करने की धमकी

साथियों को ये चेतावनी दी गई कि तुम लोगों के ऊपर मुकदमा लिखेंगे, तुम लोग आतंकवादी हो, तुम लोग गुंडे हो। छात्रों के आक्रोश और मुख्य गेट पर धरना शुरू कर देने से कॉलेज सहित पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। छात्रों को मनाने का प्रयास चलता रहा है। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रों की न्योचित मांगों को पूरा करने को कहा गया था, लेकिन कुछ छात्रों द्वारा छात्र परंपरा से हटकर बर्ताव किया गया। 

ये भी पढ़ें एडेड कॉलेज में शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, कैशलेस योजना के बहिष्कार का ऐलान
 

Related to this topic: