प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एक साथ मिलेंगी 22 विभागों की सेवाएं

डूंगरपुर में कल से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

जिला कलेक्टर ने 22 विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर चिन्हित करें, ताकि शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।

डूंगरपुर में कल से शुरू होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

विभिन्न विभागों की बैठक लेते कलेक्टर |

डूंगरपुर (राजस्थान)। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संचालित ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत जिला कलेक्टर देशलदान ने आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी के वीसी कक्ष में सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविरों के सफल संचालन को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

संवेदनशीलता से प्राथमिकता तय करने का निर्देश 

जिला कलेक्टर ने 22 विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर चिन्हित करें, ताकि शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण के साथ आत्मीयता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार करते हुए उनके कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। शिविर स्थलों पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों की बैठक लेकर अभियान के सफल संचालन को सुनिश्चित करें।

अभियान के तहत 22 विभागों के कार्य होंगे संपादित

ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार, प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, कृषि विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आयोजना विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग तथा परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं एवं कार्य किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ेंः  तीन दिनों से लापता 14 साल के किशोर का कुएं में मिला शव, जंगल में गाय चराने गया था मासूम

Related to this topic: