प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत

सहारनपुर में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सहारनपुर के जनकपुरी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सहारनपुर में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Woman Dies During Delivery Private Hospital Protest |

सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय विवाहिता आंचल, निवासी रसूलपुर (देवबंद), की मौत के बाद आज जमकर हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जनकपुरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

अस्पताल प्रशासन ने खून की आवश्यकता बताते हुए जमा कराए 30 हजार रुपये

मृतका के परिजनों का आरोप है कि वे सुबह करीब 5 बजे आंचल को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने पहले एक यूनिट खून की आवश्यकता बताते हुए 30 हजार रुपये अग्रिम जमा कराए। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने 20 हजार रुपये और जमा करने को कहा। परिजनों के अनुसार, जब वे पैसों की व्यवस्था कर रहे थे, तभी अस्पताल कर्मी आंचल को स्ट्रेचर पर बाहर लेकर आए और उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। उनका आरोप है कि उस समय तक आंचल की मौत हो चुकी थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। 

सुबह डिलीवरी के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती 

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि आंचल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और यह उसका पहला बच्चा था। नवजात की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला को सुबह लगभग 3 बजे डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

नवजात का चल रहा इलाज

प्रसव के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, जबकि नवजात का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर विनय क्वात्रा का बड़ा बयान: पाकिस्तान की धमकियां घरेलू विफलताओं से ध्यान भटकाने की चाल
 

Related to this topic: