प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

मेसी को एक झलक नहीं देख पाने पर दर्शकों को आया...

मेसी को एक झलक नहीं देख पाने पर दर्शकों को आया गुस्सा, रणक्षेत्र बना सॉल्ट लेक स्टेडियम

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आए फटुबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी को एक झलक नहीं देख पाने की वजह से हजारों की संख्या में जुटे उनके प्रेमीं दर्शकों को गुस्सा आ गया।

मेसी को एक झलक नहीं देख पाने पर दर्शकों को आया गुस्सा रणक्षेत्र बना सॉल्ट लेक स्टेडियम

Salt Lake Stadium turned into a battlefield |

कोलकाता। शहर के सॉल्ट लेक स्टेडियम में आए फटुबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी को एक झलक नहीं देख पाने की वजह से हजारों की संख्या में जुटे उनके प्रेमीं दर्शकों को गुस्सा आ गया और देखते ही देखते खेल स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दर्शकों ने जमकर तोड़फोड़ की और घेरा को तोड़ कर खेल स्थल में चले आए। उन्होंने वीआइपी की कुर्सियों को उलटपलट दिया और उसमें आग लगा दी। आशियाना व तंबू को उजाड़ दिया। उनकी और पुलिस के बीच झड़प हुई। तोड़फोड़ कर रहे दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए राज्य पुलिस और रैफ ने लाठी चार्ज किया। पूरे स्टोडियम में ऐसी अराजक स्थिति इसके पहले कभी नहीं देखी गई थी।

कुछ समय बाद स्टेडियम से चले गए लियोनेल मेसी

मेसी स्टेडियम में समय पर आए लेकिन वीआइपी से इस तरह घिरे रहे कि उन्हें दर्शक देख ही नहीं पाए। दर्शक दीर्घा से दर्शकों की ओर से मेसी को देखने की मांग होते और असामान्य स्थिति बनते ही मेसी कुछ समय बाद स्टेडियम से चले गए। उस समय तक अभिनेता शाहरुख क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ गांगुली मौंजूद नहीं हुए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीच रास्ते से वापस लौट गई।

मुख्यमंत्री ने किया जांच कमिटी का गठन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई घटना की जांच के लिए अवकाश प्राप्त जज असींम कुमार राय के नेतृत्व में जांच कमिटी का गठन किया है। कमिटी में राज्य के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव भी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना के लिए लियोनस मेसी से माफी मांगी और दुख जताया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यजनक बताया और कहा कि वे मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वीआईपी द्वारा मेसी को घेरे जाने से दर्शकों में गुस्सा

स्टेडिम में मेसी को अपनी आंखों से नहीं देख पाने की वजह से गुस्साए दर्शकों का कहना है कि मेसी को नेताओं समेत तमाम वीआइपी ने घेर कर रखा था। वीआइपी मेसी के साथ सेल्फी ले रहे थे। वे उनके हस्ताक्षर ले रहे थे। दर्शक बार-बार मांग कर रहे थे कि मेसी को देखने दिया जाए लेकिन वीआइपी उन्हें अनसुना कर रहे थे। मेसी अकेले खेल स्थल के बीच में चले जाते और दर्शको की ओर देख लेते तो दर्शक संतुष्ट हो जाते। लेकिन इस पर आयोजकों और वीआइपी ने ध्यान ही नहीं दिया। कुछ समय के बाद मेसी चले गए। इस पर दर्शकों को गुस्सा आ गया।

शुरुआत में पुलिस की निष्क्रियता, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद की कार्रवाई

गुस्साए दर्शक जब शोरगुल और अपनी कुर्सियों को तोड़ने लगे और घेरे के भीतर फेंकने लगे तब भी पुलिस खड़ी देख रही थी। गुस्साए दर्शक जब घेरा तोड़ रहे थे, तब भी पुलिस खड़ी थी। जब वे घेरा तोड़ कर भीतर आ गए और तोड़फोड़ व आगजनी शुरू हो गई तब पुलिस हरकत में आई। पहले से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान थे। बाद में रैफ को बुलाया गया। पुलिस महानिदेशक समेत राज्य के आला अधिकारी स्टेडियम में आए और अराजक स्थिति पर काबू पाने की कार्रवाई की।

महंगे टिकट लेने के बावजूद मेसी को नहीं देख पाने का मलाल

दर्शकों को इस बात का मलाल हुआ कि वे पांच सौ रुपये से लेकर दस-दस हजार रुपए में टिकट खरीद कर मेसी को देखने स्टेडिम में आए लेकिन उन्हें एक झलक देख नहीं पाए। देश के विभिन्न राज्यों से मेसी प्रेमियों को निरोश होना पड़ा। दूसरे राज्यो और दूर-दूर से आए दर्शक कल शाम और रात में कोलकाता पहुंच गए थे।  स्टेडियम में पानी की छोटी बोतलें दो-दो रुपए में बिकी। इसके बावजूद वे मेसी को देख नहीं पाए। मेसी 14 साल पहले कोलकाता आए थे।

ADG (कानून-व्यवस्था) ने दिया घटना पर अपडेट

अफरा-तफरी की घटना पर ADG (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम ने अपडेट देते हुए बताया कि, "मामले की शिकायत दी जा रही है, FIR होगी। शांति का ध्यान रखा जा रहा है और ट्रैफिक अब सामान्य है। लोग सुरक्षित वापस लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। FIR प्रक्रिया जारी है। 

मुआवजे का मिला आश्वासन

ADG ने कहा कि फैंस को इस बात की नाराजगी है कि उनके साथ धोखा हुआ है। इस संबंध में जांच जारी है और जांच रिपोर्ट में ही स्पष्ट पता चल सकेगा कि इसमें क्या हुआ और कैसे हुआ। उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जाएगी कि जिन फैंस के साथ धोखा हुआ है, उन्हें मुआवज़ा मिले।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/earning-wife-not-entitled-to-maintenance-from-husband-observes-allahabad-hc/101054

कमाने वाली पत्नी पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं है: इलाहाबाद हाई कोर्ट

Related to this topic: