प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समर्थ का पासपोर्ट जब्त, 7 दिन की पुलिस हिरासत

समर्थ का पासपोर्ट जब्त, 7 दिन की पुलिस हिरासत

MP News : 12 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया. ट्विशा की मौत की मिस्ट्री का मामला...

समर्थ का पासपोर्ट जब्त 7 दिन की पुलिस हिरासत

समर्थ का पासपोर्ट जब्त, 7 दिन की पुलिस हिरासत |

MP News : 12 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया. ट्विशा की मौत की मिस्ट्री का मामला. पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है. आखिरकार शनिवार को ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी ट्विशा का पति समर्थ सिंह सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

दूसरी ओर पुलिस ने समर्थ की मां और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस भी सौंप दिया, जिसमें उन्हें 25 मई को पेश होने के लिए कहा गया. इसके साथ ही पुलिस की एक टीम गिरिबाला सिंह के घर की छत पर भी पहुंची जहां ट्विशा शर्मा के शव की फांसी पर लटके हुए बरामदगी हुई थी. हालांकि 10 दिनों से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी ट्विशा की मौत का मामला अभी भी पूरी तरह उलझा और अनसुलझा नजर आ रहा है.

इधर जांच के बीच ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का CCTV फुटेज भी सामने आया है. इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है. वीडियो में वह पूरी तरह रिलैक्स दिखाई दे रही है. फिलहाल पुलिस ने जांच के लिए फुटेज जब्त कर ली है और समर्थ की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले की गुत्थी जल्द ही सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nta-launch-portal-for-refund-neet-fee/207390

Related to this topic: