प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

समस्तीपुर होटल संचालक पर फायरिंग, हालत नाजुक

समस्तीपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत नाजुक; CCTV फुटेज आया सामने

सरायरंजन थाना क्षेत्र में एसएच-88 स्थित रायपुर किशनपुर के राजदरबार नामक होटल में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

 समस्तीपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग हालत नाजुक cctv फुटेज आया सामने

Samastipur Hotel Owner Shot, Condition Critical; CCTV Footage Emerges |

समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र में एसएच-88 स्थित रायपुर किशनपुर के राजदरबार नामक होटल में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात होटल में सो रहे संचालक अभिनंदन यादव के साथ पहले जमकर मारपीट की गई। इसके बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की घटना में अभिनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि फुटेज में घटना से जुड़े दृश्य कैद हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में वारदात

बताते चलें कि समस्तीपुर जिले का सरायरंजन क्षेत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का विधानसभा क्षेत्र भी है। ऐसे में इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी कब तक की जाती है।

ये भी पढ़ें: अमेठी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; चालक फरार

Related to this topic: