प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

NEET छात्रा की मौत...आत्महत्या नहीं..

NEET छात्रा की मौत के मामले में केंद्र से CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

NEET Student Death Case : पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के मामले में एक नया नया अपडेट सामने आया है. पहले छात्रा की मौत आत्महत्या मानी जा रही थी..

neet छात्रा की मौत के मामले में केंद्र से cbi जांच की सिफारिश सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

NEET छात्रा की मौत के मामले में केंद्र से CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी |

NEET Student Death Case : पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के मामले में एक नया नया अपडेट सामने आया है. पहले छात्रा की मौत आत्महत्या मानी जा रही थी. अब हत्या मानी गई है. बिहार सरकार और गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. बिहार सरकार ने केंद्र से CBI जांच का आग्रह किया है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है. घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए.

सरकार की नीयत साफ : विजय कुमार सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, सरकार की नीयत साफ है. हमने ईमानदारी से जांच करने का प्रयास किया. पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं था, इसलिए मामले की CBI से जांच कराने का फैसला लिया गया. पूरी तरह से न्याय मिले, ये सरकार सुनिश्चित कर रही है.

NEET छात्रा के मामले में RJD सांसद मनोज सिन्हा ने कहा कि बिहार में आज के दिन स्थिति ठीक नहीं है. इस घटना में भी चरित्र हनन तक की कोशिश की गई. अब आप छलावरण कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/free-trade-deal-announced-between-india-and-european-union/130742
 

Related to this topic: