प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल जा रही बच्ची पर...

स्कूल जा रही बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, वीडियो वायरल

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में प्रहलाद नगर इलाके में स्कूल जा रही छोटी बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर...

स्कूल जा रही बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला वीडियो वायरल

स्कूल जा रही बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, वीडियो वायरल |

Meerut : मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में प्रहलाद नगर इलाके में स्कूल जा रही छोटी बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया । बच्ची पैदल स्कूल जा रही थी आवारा कुत्तों ने बच्ची के घेरते हुए हमला कर दिया। इस दौरान बच्ची सड़क पर ही गिर गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जोकि वायरल हो रही है। 

कुत्तों ने बच्ची को घेरकर नोचने की कोशिश की बच्ची नीचे गिर गई, लेकिन बहादुर बच्ची ने हिम्मत जुटाकर खुद को संभाला और उठकर वहां से भाग निकली। बाद में स्थानीय लोगो ने कुत्तों को वहां से खदेड़ा। पास में लगे CCTV में पूरा मामला कैद हो गया। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या पहले से ही है। प्रशासन पर कार्रवाई न करने के आरोप लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pentagon-preps-iran-ground-strategy-amid-trumps-middle-east-push/150809

Related to this topic: