प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भीषण ठंड और कोहरे के चलते..

भीषण ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का शेड्यूल

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ स्कूलों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है।

भीषण ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का शेड्यूल

भीषण ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूलों का शेड्यूल |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ स्कूलों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय बेहद कम दृश्यता को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का फैसला लिया है।

नए आदेश के अनुसार, भोपाल में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई अब सुबह जल्दी नहीं होगी। सभी स्कूलों में कक्षाएं अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही शुरू की जाएंगी। यह व्यवस्था सोमवार (5 जनवरी) से लागू हो जाएगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। वहीं छतरपुर जिले का नौगांव क्षेत्र प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रशासन का कहना है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी समय में बदलाव किया जा सकता है। अभिभावकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि ठंड के इस मौसम में बच्चों को सुबह जल्दी बाहर भेजना जोखिम भरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/south-korean-man-stabbed-to-death-in-greater-noida-live-in-partner-arrested/103673
 

Related to this topic: