प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कपास की एक ही खेती से परेशान किसानों को नई राह..

कपास की एक ही खेती से परेशान किसानों को नई राह दिखाने वाले वैज्ञानिक

जार्ज वॉशिंगटन कार्वर-  गुलाम परिवार में जन्मे विश्वविख्यात वैज्ञानिक कार्वर का जीवन सिद्ध करता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विसम हो, सच्ची लगन औऱ उद्देश्य व्यक्ति को महान बना देता है।

कपास की एक ही खेती से परेशान किसानों को नई राह दिखाने वाले वैज्ञानिक

कपास की एक ही खेती से परेशान किसानों को नई राह दिखाने वाले वैज्ञानिक |

Cotton : जार्ज वॉशिंगटन कार्वर-  गुलाम परिवार में जन्मे विश्वविख्यात वैज्ञानिक कार्वर का जीवन सिद्ध करता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विसम हो, सच्ची लगन औऱ उद्देश्य व्यक्ति को महान बना देता है। अमेरिका में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाले महान वैज्ञानिक जॉर्ज वॉशिंगटन कार्वर का योगदान आज भी मिसाल माना जाता है। गुलामी के दौर में जन्मे कार्वर ने कठिन हालातों के बावजूद शिक्षा हासिल की और खेती को विज्ञान से जोड़कर किसानों की जिंदगी बदल दी।

तब अमेरिका के कई हिस्सों में किसान लगातार केवल कपास की खेती कर रहे थे। इससे जमीन की उर्वरता खत्म हो रही थी और पैदावार घटती जा रही थी। किसान कर्ज और गरीबी में फंसते जा रहे थे। कार्वर ने इस समस्या को गहराई से समझा और फसल चक्र (क्रॉप रोटेशन) का विचार सामने रखा।

उन्होंने किसानों को कपास के साथ मूंगफली, शकरकंद और अन्य दलहनी फसलें उगाने की सलाह दी। इससे न केवल मिट्टी की ताकत लौटी, बल्कि किसानों को नए उत्पाद और अतिरिक्त आय के साधन भी मिले। कार्वर ने मूंगफली से सैकड़ों उपयोगी वस्तुएं विकसित कीं, जिनमें तेल, साबुन, रंग और खाद्य पदार्थ शामिल थे। कार्वर का मानना था कि खेती केवल आज की कमाई का जरिया नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी है। उन्होंने सरल भाषा में किसानों को समझाया कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर ही स्थायी विकास संभव है।

उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि ज्ञान, मेहनत और सही सोच से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। जॉर्ज वॉशिंगटन कार्वर ने साबित किया कि वैज्ञानिक सोच खेतों तक पहुंचे तो किसानों की तकदीर बदली जा सकती है। मूंगफली और शकरकंद जैसी फसलों की उपयोगिता बताई। मूंगफली से 300 से अधिक औऱ शकरकंद से 100 से अधिक उपयोगी पस्तुएं विकसित की। इसमें तेल, साबुन, रंग के साथ कई और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/terrorist-masood-azhar-says-in-audio-we-have-thousands-of-suicide-bombers/104497
 

Related to this topic: