प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

सिंधिया की दूरगामी पहल, स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड..

सिंधिया की दूरगामी पहल, स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 लॉजिस्टिक क्षेत्र में लाएगा नई क्रांति

Madhya Pradesh : शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवाओं में पंख लगाने की ठोस रणनीति बनाने और नई योजनाओं को अमलीजामा..

सिंधिया की दूरगामी पहल स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 लॉजिस्टिक क्षेत्र में लाएगा नई क्रांति

सिंधिया की दूरगामी पहल, स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 लॉजिस्टिक क्षेत्र में लाएगा नई क्रांति |

Madhya Pradesh : शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवाओं में पंख लगाने की ठोस रणनीति बनाने और नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के बाद अब डाक सेवाओं को अत्याधुनिक करने का बीड़ा उठाया है। सिंधिया की प्लानिंग के अनुसार, अब स्पीड पोस्ट 24और स्पीड पोस्ट 48 लॉजिस्टिक क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा। 

स्पीड पोस्ट 24 से लेकर 48 घंटे के अंदर समयबद्ध तरीके से लोगों के पास पहुंचेगी। स्पीड पोस्ट को नया मानक स्थापित करने के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पूरी गाइडलाइन विभाग के अफसरों को समझा दी है।

भारतीय डाक सेवा की दो नई प्रीमियम सेवाएं

भारतीय डाक सेवा की दो नई प्रीमियम सेवाओं स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया कि "अब लेटर या पार्सल 24 और 48 घंटे के भीतर तय गंतव्य तक पहुंचाए जाएंगे। इस योजना से चाहे शहर हो या कस्बा या फिर ग्रामीण क्षेत्र, भारतीय डाक सेवा की छवि सुधरेगी। लॉजिस्टिक सिस्टम को मजबूत करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की योजना

भारतीय डाक विभाग की योजना के अनुसार, "स्पीड पोस्ट 24 में चयनित शहरों में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी होगी।. इसके साथ ही स्पीड पोस्ट 48 देश के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर डिलीवरी करेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा "डाक सेवाओं का आधुनिकीकरण की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और कनेक्ट इंडिया विजन को साकार करेगी। बहुत जल्द डाकघरों को बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

इससे व्यापार बढ़ेगा और छात्रों-युवाओं को लाभ मिलेगा, रोजगार के साधन बढ़ेंगे।"सिंधिया के अनुसार "24 और 48 घंटे में डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।

उनका कहना है डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम होगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत पिछोर उप डाकघर के लोकार्पण किया। इसके साथ 1 करोड़ 11 लाख की लागत से प्रस्तावित नए उप डाकघर भवन के शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। सिंधिया ने कहा "लखपति दीदी बनाने में डाक विभाग का योगदान होगा। दीदियों को हम लैपटॉप व कंप्यूटर देंगे, जिससे वह घर-घर जाकर सेविंग बैंक का खाता खोल सकती हैं।

डाक विभाग का मजबूत नेटवर्क कूरियर कंपनियों के लिए चुनौती

बीते एक दशक से भारतीय डाक सेवा की लचर व्यवस्था का लाभ निजी कूरियर कंपनियां जमकर उठा रही हैं। लेकिन कुछ समय से भारतीय डाक विभाग ने अपनी सेवाओं में सुधार किया है.। अब भारतीय डाक विभाग ने लॉजिस्टिक सेवा को प्राथमिकता से लिया है। स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 से निजी कूरियर कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।क्योंकि भारतीय डाक विभाग का पूरे देश में मजबूत और व्यापक नेटवर्क है। 

कोलारस में बोल- आधुनिक भारत को नई दिशा देंगे हाईटेक डाकघर

शिवपुरी में सिंधिया का दिखा जुदा अंदाज। पुरुषों को मंच से उतारकर महिलाओं को बैठाया गया। उन्होंने कहा. भारतीय डाक विभाग के सेवाएं सस्ती और भरोसेमंद हैं। भारतीय डाक सेवा काफी किफायती मानी जाती है। ये निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में काफी सस्ती है। इस कारण ग्राहक स्पीड पोस्ट जैसी सेवाओं को पसंद करने लगे हैं। सरकारी सेवा होने के कारण इसे विश्वसनीय भी माना जाता है। स्पीड पोस्ट के तहत ट्रैकिंग सिस्टम काम करता है। वहीं, सभी कूरियर कंपनियां ये सुविधा नहीं देती हैं।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749
 

Related to this topic: