प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेड में भी उतर आई मानवता

अवैध शराब पर रेड के बीच जब बिलख उठा मासूम, एसडीपीओ ने मासूम को पिलाया दूध

जिले में अवैध शराब के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया। इसमें प्रशासनिक सख्ती के बीच मानवीय संवेदनाओं को भी उजागर कर दिया।

अवैध शराब पर रेड के बीच जब बिलख उठा मासूम एसडीपीओ ने मासूम को पिलाया दूध

SDPO Feeds Abandoned Baby During Liquor Crackdown |

दतिया। जिले में अवैध शराब के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया। इसमें प्रशासनिक सख्ती के बीच मानवीय संवेदनाओं को भी उजागर कर दिया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चिरुला थाना क्षेत्र के फुलरा के डेरा इलाके में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मी ने शांत कराई बच्चे की भूख

रेड के दौरान एक महिला पुलिस को आता देख अपने छोटे बच्चे को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गई। कुछ ही देर में बच्चा भूख से बिलखने लगा। मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मानवीय पहल की और बच्चे को दूध पिलाकर शांत कराया।

कार्रवाई के साथ संवेदनशीलता की मिसाल

इस दौरान पुलिस टीम ने अवैध शराब से जुड़ी सामग्री जब्त की और आगे की कार्रवाई की। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर जहां प्रशासन अवैध कारोबार पर सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने यह भी साबित किया कि कानून लागू करने वालों के भीतर मानवीय संवेदना भी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/chandni-chowk-blast-probe-reveals-illegal-explosives-in-gun-shop-owner-dead/131036

चांदनी चौक धमाका: बंदूक की दुकान में मिला बारूद का जखीरा, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Related to this topic: