Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण में कोलकाता समेत आसपास के सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर बिना किसी बाधा और हिंसा के मतदान कराने के लिए व्यापक तैयारी की है।
कोलकाता। Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण में कोलकाता समेत आसपास के सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर बिना किसी बाधा और हिंसा के मतदान कराने के लिए व्यापक तैयारी की है। इस बार बूथों के बाहर सड़कों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और केंद्रीय बल के जवान बाइक का भी इस्तेमाल करेंगे। आयोग चाहता है कि पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में ज्यादा मतदान हो।
अधिकारियों के साथ बैठक और निरीक्षण
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव अधिकारी Manoj Agarwal ने दक्षिण चौबीस परगना समेत उन जिलों का दौरा कर स्थिति का मुआयना किया, जहां दूसरे चरण में चुनाव होना है। उन्होंने जिला चुनाव अधिकारी (डीएम), एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण और निर्बाध मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि हिंसा की किसी भी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
सूत्रों के अनुसार कोलकाता की 700 गलियों को चिन्हित किया गया है, जहां पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प या मारपीट की आशंका है। इन इलाकों में केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी। खासतौर पर भवानीपुर, रासबिहारी और खिदिरपुर जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी रखी जाएगी।
यह भी पढ़े: AI पर बर्नस्टीन की चेतावनी, मोदी को पत्र
https://www.primenewsnetwork.in/india/bernstein-warns-on-ai-writes-to-pm-modi/179609