प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोरबा मेडिकल कॉलेज में तालिबानी सजा

कोरबा मेडिकल कॉलेज में बाइक चोर को खंभे से बांधकर बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करते पकड़े गए एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले करने के बजाय तालिबानी सजा दे डाली।

कोरबा मेडिकल कॉलेज में बाइक चोर को खंभे से बांधकर बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा वीडियो वायरल

Security Staff Thrash Bike Theft Suspect in Korba Hospital |

कोरबा (छत्तीसगढ़)। कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर एक बार फिर विवादों में है। अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करते पकड़े गए एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले करने के बजाय तालिबानी सजा दे डाली। युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा एजेंसी और वहां तैनात बाउंसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की ट्रेनिंग पर उठे सवाल

​मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी कामथेन कंपनी के पास है, जिसके लिए हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की ट्रेनिंग पर सवाल उठने लगे हैं। कानून को अपने हाथ में लेकर बर्बरता करने का अधिकार इन सुरक्षाकर्मियों को किसने दिया, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, रात्रि पाली (नाइट शिफ्ट) में ड्यूटी पर आए सुरक्षाकर्मी राजेंद्र पटेल की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। रात करीब 11:45 बजे एक अन्य वाहन चालक उत्तम ने दो युवकों को बाइक धक्का देकर ले जाते हुए देखा। उत्तम की सूचना पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और कोसाबाड़ी चौक के पास एक आरोपी विशाल सागर (निवासी: पंप हाउस) को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।

​खंभे से बांधकर की पिटाई, दोपहर बाद पहुंची पुलिस

आरोपी को पकड़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। युवक को खंभे से बांध दिया गया और उसकी जमकर धुनाई की गई। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना रात की है, लेकिन बाइक मालिक और सुरक्षाकर्मी दोपहर बाद पुलिस थाने पहुंचे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विशाल सागर ने पूछताछ में शहर की कई अन्य चोरियां भी कबूल की हैं। हालांकि, बाइक मालिक द्वारा दोपहर बाद शिकायत दर्ज कराने के कारण पुलिसिया कार्रवाई में देरी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, वहीं वायरल वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें: कोरबा में रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 7 अवैध ट्रैक्टर जब्त

Related to this topic: