प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वाराणसी, आगरा और उन्नाव में सीवेज ट्रीटमेंट..

वाराणसी, आगरा और उन्नाव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू

UP News : प्रदेश में गंगा और यमुना समेत प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वाराणसी, आगरा और उन्नाव में चार बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन शुरू..

वाराणसी आगरा और उन्नाव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू

वाराणसी, आगरा और उन्नाव में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू |

UP News : प्रदेश में गंगा और यमुना समेत प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वाराणसी, आगरा और उन्नाव में चार बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होने के बाद अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शहरों से निकलने वाला सीवरेज बिना शोधन के नदियों में न गिरे। योगी सरकार के विशेष प्रयासों से नमामि गंगे मिशन फेज-2 के अंतर्गत ये एसटीपी यूपी में संचालित किए जा रहे हैं।

यूपी के राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिंदर सिंह ने बताया कि आगरा में 842 करोड़ रुपये की लागत से 31 एमएलडी और 35 एमएलडी क्षमता के दो बड़े एसटीपी की शुरूआत हुई है। इसी तरह वाराणसी के अस्सी-बीएचयू क्षेत्र में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का संचालन शुरू हो गया है। 308 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस एसटीपी से 18 लाख से अधिक लोगों को स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट जल प्रबंधन का लाभ मिलेगा। वहीं, 65 करोड़ रुपये की लागत से 5 एमएलडी क्षमता चौथा एसटीपी उन्नाव के शुक्लागंज में बना है।

उत्तर प्रदेश में सीवर शोधन से जुड़ी कुल 74 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 41 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहरी क्षेत्रों में उत्पन्न अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से शोधन सुनिश्चित किया जा सकेगा। वर्तमान में प्रदेश में 152 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं, जिनके माध्यम से बड़ी मात्रा में सीवेज को शुद्ध कर नदियों में छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mehbooba-mufti-sharp-reaction-to-ajit-doval-statement/104524

Related to this topic: