प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमित शाह ने घुसपैठ-भ्रष्टाचार पर जारी की चार्जशीट

पश्चिम बंगाल में 15 साल के शासन पर शाह का हमला, घुसपैठ और भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के 15 साल शासन के खिलाफ एक चार्जशीट जारी किया है।

पश्चिम बंगाल में 15 साल के शासन पर शाह का हमला घुसपैठ और भ्रष्टाचार बना बड़ा मुद्दा

Shah Targets Mamata Govt, Flags Infiltration and Governance Failures |

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के 15 साल शासन के खिलाफ एक चार्जशीट जारी किया है। चार्जशीट में इस बार राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देश की सुरक्षा के ख्याल से महत्वपूर्ण बताया गया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को केवल वोटर लिस्ट से ही नहीं, बल्कि चुन-चुन कर इस देश से हटाने का भाजपा का एजेंडा है।

ममता सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप

उन्होंने मुख्मंत्री पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि वे इस राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने और विधानसभा चुनाव में उनके वोट के बल पर जीत कर सत्ता में बने रहने के लिए एसआईआर का विरोध कर रही हैं। भाजपा की ओर से जारी चार्जशीट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पंद्रह साल शासन में पश्चिम बंगाल की हुई बर्बादी और तमाम समस्याओं और बदतर स्थिति का भरपूर जिक्र किया गया है।

एसआईआर को लेकर टकराव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के 14 राज्यों में एसआईआर हुए। पश्चिम बंगाल को छोड़ कर किसी भी राज्य में इसका विरोध नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग जैसी संस्था के साथ गालीगलौज किया। उन्हें यह शोभा नहीं देता। उनके समय जिलाधिकारियों की विफलताओं के वजह से न्यायिक अधिकारियों को एसआईआर का कार्य संभालना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस राज्य के निवासी ही वोट करेंगे और इस राज्य का भविष्य तय करेंगे। इस बार का चुनाव भय से, हिंसा से, असुरक्षा से, तमाम समस्याओं से मुक्ति के लिए है।

भाजपा के वादे: भ्रष्टाचार खत्म, रोजगार और सुरक्षा पर जोर

गृह मंत्री ने दावा किया कि अनेक राज्यों में पहली बार सरकार बनाने के बाद भाजपा अब पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। अपने वायदे के वह सभी काम करेगी, जिसके बारे में वायदा किया गया है। भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। भ्रष्टों को जेल भेजेगी। बांग्लादेश की सीमा पर तार का बेड़ा लगाए, सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू करेगी, शिक्षकों को नौकरी देगी, रोजगार का अवसर पैदा करेगी।

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर ममता सरकार पर तीखा हमला

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी और पश्चिचम बंगाल के लोगों को एक करने की भ्रम फैलाया है। बांग्लादेशी घुसपैठी बांग्ला की भाषा बांग्ला है और पश्चिम बंगाल के निवासियों की भी भाषा बांग्ला है। पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों को देश में कहीं भी कोई तकलीफ नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए पश्चिम बंगाल को पनाहगार बना देने का आरोप लगाया।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अपमान का आरोप

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में उनका भी अपमान किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2021 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा के लोगों को चुन-चुन कर मारा गया। 45 हजार कार्यकर्ताओ को झारखंड में शरण लेना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग को निष्पक्ष बताया और उसके द्वारा बड़े अधिकारियों को हटाने को उचित बताया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/ex-pm-kp-sharma-oli-arrested-over-gen-z-protest-crackdown/152553

पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, जेन-जी प्रदर्शनों के दमन का आरोप

Related to this topic: