प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र में विद्युत तार चोर

100 से ज्यादा CCTV खंगाले पर पकड़े गए विद्युत तार चोर, शाजापुर में 4 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर के अवंतिपुर बड़ोदिया क्षेत्र में MPEB के विद्युत तार चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रुपये कीमत का सामान जब्त किया गया है।

100 से ज्यादा cctv खंगाले पर पकड़े गए विद्युत तार चोर शाजापुर में 4 आरोपी गिरफ्तार

Shajapur: Four arrested for MPEB wire theft, stolen items worth Rs 5 lakh recovered |

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। थाना अवंतिपुर बड़ोदिया क्षेत्रान्तर्गत मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (MPEB) के 12 बंडल विद्युत तार चोरी होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विद्युत मंडल के अधिकारियों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।

पुलिस कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने चोरी का पर्दाफाश करने के लिए अपने गुप्त सूचना तंत्र व मुखबिरों को सक्रिय किया और क्षेत्र के मुख्य मार्गों एवं आसपास लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज की बारीकी से जांच और मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पगरावद-पीपलरावा रोड पर दबिश देकर चार आरोपियों अजहरुद्दीन पिता अली मोहम्मद, फिरोज पिता हसन अली, शाहरुख पिता शेर खां एवं मोहसिन खां पिता इमरान खां को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पांच लाख रुपये का मशरूका और वाहन जब्त

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे व लोडिंग वाहन से पुलिस ने MPEB के चोरी गए 8 बंडल एल्युमीनियम विद्युत तार, घटना में प्रयुक्त लोडिंग वाहन और तार काटने में इस्तेमाल किया गया 1 लोहे का कटर जब्त किया है। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग ₹5 लाख रुपये है। सघन पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम पुवाड़िया में हुई एक अन्य विद्युत तार चोरी की घटना भी स्वीकार की है। पकड़ा गया आरोपी अजहरुद्दीन आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   बेतिया में दांत दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत

Related to this topic: