प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्नी की हत्या का फरार आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार

शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, पत्नी की हत्या का फरार आरोपी 6 साल बाद तमिलनाडु से गिरफ्तार

शाजापुर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में 6 साल से फरार आरोपी ललित पंचोली को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2020 में पत्नी की हत्या का आरोप था।

शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता पत्नी की हत्या का फरार आरोपी 6 साल बाद तमिलनाडु से गिरफ्तार

Shajapur Police Arrests Wife Murder Accused After 6 Years in Tamil Nadu |

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। पुलिस को महिला संबंधी गंभीर अपराधों के निराकरण में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लालघाटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी ललित पंचोली को तमिलनाडु से धर दबोचा है।

2020 में किराए के मकान में की थी पत्नी की हत्या

घटना 23 अक्टूबर 2020 की है, जब आरोपी ललित पंचोली पिता सुरेश पंचोली, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवास ने शाजापुर के विजयनगर स्थित एक किराए के मकान में अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना लालघाटी में आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर लगातार फरार चल रहा था।

एसपी के निर्देश पर गठित की गई विशेष टीम

जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक शाजापुर प्रियंका शुक्ला ने साल 2020 से लंबित इस हत्या के मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी अजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना लालघाटी और साइबर सेल की एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पहचान बदलकर कई राज्यों में छिपता रहा आरोपी

जांच के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान बदल रहा था। वह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु सहित देश के विभिन्न राज्यों के अलग-अलग शहरों में छिपकर रह रहा था। 

कांचीपुरम से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले की लगातार की जा रही तकनीकी निगरानी के बाद साइबर सेल को आरोपी ललित पंचोली की सटीक लोकेशन जिला कांचीपुरम तमिलनाडु में मिली। सूचना मिलते ही शाजापुर पुलिस की टीम तुरंत तमिलनाडु के लिए रवाना हुई और वहां योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है। 6 साल पुराने इस अंधे कत्ल के आरोपी को पकड़ने में थाना लालघाटी और साइबर सेल शाजापुर की भूमिका बेहद सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें:   झालावाड़ में किसान के 3500 पपीते के पौधे काटे, लाखों के नुकसान का दावा
 

Related to this topic: