भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार निश्चित है।
कोलकाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार निश्चित है। वे अपनी जीत का दावा भले ही कर रही हैं, लेकिन वे डरी हुई हैं।
शुभेंदु अधिकारी की जीत का भरोसा, ममता पर निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का दावा है कि विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राग से चुनाव जीतेंगे ही, भवानीपुर से भी चुना जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से उनकी हार झलक जाती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान है कि वे अपने क्षेत्र में 365 दिन लोगों की देखभाल करती है। उन्हें अपने क्षेत्र का भरोसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी क्यों नहीं नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ने की हिम्मत जुटा सकीं।
वोट आंकड़ों के आधार पर भाजपा को बढ़त की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार भाजपा नेताओं का मनना है कि पिछले 2024 में लोकसभा चुनाव में भवानीपुर में टीएमसी केवल आठ हजार वोट से भाजपा से आगे थी। विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या में करीब 48 लाख वोटरों की कमी हुई है। इसका फायदा भाजपा को होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/counterterror-chief-joe-kent-resigns-over-iran-policy/149977
ईरान नीति पर असहमति, अमेरिका के काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा