विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद के लिए एक ऐतिहासिक...
विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा की। अब शमशाबाद को 'सूर्य नगर' के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की, जहाँ उन्होंने विकास की नई इबारत लिखते हुए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में कुल 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
किसानों के हित में भी घोषणा
किसानों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सीएम ने नई सिंचाई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है, जिससे क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पुराने गौरव को वापस लाने की पहल
स्थानीय मान्यताओं और जनप्रतिनिधियों (विशेषकर पूर्व में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और स्थानीय विधायक) का तर्क था कि इस क्षेत्र का प्राचीन नाम सूर्य नगर ही था। मुगल शासक शमशाह खान के नाम पर इसका नाम शमशाबाद पड़ा था, जिसे अब बदलकर इसके पुराने गौरव को वापस लाने की कोशिश की गई है।
प्रदेश के हर कोने में विकास पहुंचाने प्रतिबद्ध
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर कोने में विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार से विदिशा जिले के किसानों की आय में वृद्धि होगी और 'सूर्य नगर' विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101