प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

संस्कारधानी में बदल रहा मौसम का मिजाज

दिन में चिलचिलाती धूप और सुबह-रात में गुलाबी ठंड, डॉक्टरों ने सांस के मरीजों को दी सावधानी की सलाह

बादलों की विदाई और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। बुधवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ गया।

दिन में चिलचिलाती धूप और सुबह-रात में गुलाबी ठंड डॉक्टरों ने सांस के मरीजों को दी सावधानी की सलाह

Sharp Temperature Swings: Health Risks Rise Amid Changing Weather |

जबलपुर। बादलों की विदाई और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। बुधवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ गया। दोपहर होते ही तेज धूप ने अपना असर दिखाया और पारा सामान्य से ऊपर पहुँच गया। वर्तमान में शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 से 18 डिग्री तक का बड़ा अंतर देखा जा रहा है।

ऐसे रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा और शुष्क हवाएं चलेंगी। सुबह में हल्की ठंड बनी रहेगी, नमी 85-95% के बीच रहने के आसार हैं। इसके बाद दोपहर में तेज धूप खिलेगी, पारा 33-34 डिग्री तक जा सकता है।इसके बाद रात में आसमान साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के आसपास बना रहेगा। फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। 

दमा, सर्दी-जुकाम और एलर्जी के मरीज बरतें सावधानी

मौसम में अचानक होने वाले इस बदलाव से शरीर का 'एडॉप्शन मैकेनिज्म' (अनुकूलन प्रक्रिया) प्रभावित होता है। चिकित्सकों ने श्वसन तंत्र पर सुबह की ठंडी हवा श्वसन तंत्र पर सीधा असर डालते की चेतावनी दी है। इसके साथ ही दोपहर की तेज धूप डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का कारण बन सकती है। इसके चलते वर्तमान में सर्दी-जुकाम, वायरल और श्वास संबंधी समस्याएँ अधिक देखने को मिल रही हैं। दमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित मरीजों को अतिरिक्त सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा छोटे बच्चे, बुजुर्ग, धूल-प्रदूषण में काम करने वाले मजदूर और सुबह जल्दी व्यायाम के लिए निकलने वाले लोगों को विशेष ध्यान दें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/father-poisons-family-via-soft-drink-two-dead/145948

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर, पिता और बेटी की मौत व पत्नी अस्पताल में भर्ती

Related to this topic: