राजधानी दिल्ली में शास्त्री पार्क के मछली बाज़ार इलाके में गुरुवार तड़के एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारे जाने का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शास्त्री पार्क के मछली बाज़ार इलाके में गुरुवार तड़के एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारे जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यहां बुलंद मस्जिद इलाके के पास पीड़ित गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही फखरुद्दीन ने तोड़ा दम
पुलिस के मुताबिक बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे शास्त्री पार्क पुलिस थाने में चाकू मारने की एक घटना की जानकारी मिली। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची फखरुद्दीन नाम का व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। पीड़ित के शरीर पर चाकू के घाव थे। उसके परिवार वाले उसे JPC अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे लाने पर ही मृत घोषित कर दिया।
मुख्य आरोपी मोहसिन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि इस संबंध में शास्त्री पार्क पुलिस थाने में BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस टीम ने अहम सुराग जुटाते हुए हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान मोहसिन के रूप में हुई है।
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक के साथ उसका पहले से ही कोई विवाद चल रहा था। विस्तृत जांच से यह भी पता चला कि आरोपी मोहसिन पहले भी मारपीट, चोरी और लूटपाट से जुड़े सात आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-services-pmi-hits-5-month-high-amid-global-tensions/183418
पांच माह के उच्चतम स्तर 58.8 पर पहुंचा भारत का सर्विस पीएमआई