शेखपुरा के कुतुबचक गांव में डेयरी संचालक पर तलवार से हमला कर उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शेखपुरा (बिहार)। जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाश ने युवक की तीन उंगलियां काट दी, फिर फायरिंग करते हुए भाग गया। खूनी वारदात का यह सनसनी खेज मामला अब गांव की चौपाल से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का केंद्र बन गया है।
तलवार से जानलेवा हमला को वीडियो वायरल
सीएम सम्राट चौधरी की सरकार भले ही अपराध पर लगाम लगाने की बात कर रही हो लेकिन अपराधी बेलगाम हैँ। बरबीघा से आई इस खुनी खेल की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरसल बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में डेयरी संचालक प्रशांत कुमार पर तलवार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
आरोपी डेयरी दुकान से 20 हजार रुपये लेकर भागा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में तलवार और देशी कट्टा लिए दिखाई दे रहा है। मामले में रूबी देवी ने बरबीघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राहुल कुमार और सोनू कुमार उर्फ धर्मेश कुमार पर आरोप लगाया है कि दोनों ने डेयरी दुकान से 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर प्रशांत को बाहर ले जाकर तलवार से हमला किया गया। गर्दन पर किए गए वार से बचने के दौरान उसके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं।
पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच के बाद दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई
प्राथमिकी में फायरिंग का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो और सभी आरोपों की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली HC ने खारिज की Telegram की याचिका, कहा- सरकार ने IT एक्ट के तहत सही प्रक्रिया अपनाई