प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जिला जेल से फिल्मी स्टाइल में भागा कैदी

श्योपुर जिला जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार, जाने कैसे वारदात को दिया अंजाम

श्योपुर जिला जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार। गीता पाठ ट्रेनिंग के दौरान चादरों की रस्सी बनाकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस तलाश में जुटी। पढ़ें पूरी खबर।

श्योपुर जिला जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार जाने कैसे वारदात को दिया अंजाम

Prabhat Kumar, Jail Superintendent, District Jail Sheopur |

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। फिल्मी स्टाइल में श्योपुर जिला जेल से शनिवार दोपहर एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और दीवार पार कर ली। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

गीता पाठ ट्रेनिंग के बाद चादर की रस्सी से पार की दीवार

पुलिस और जेल प्रशासन की टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को जेल में कुछ कैदियों के लिए गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग के बाद कैदियों को वापस बैरक में लौटना था, लेकिन 24 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा बैरक में नहीं लौटा। उसने मौका पाकर चादरों से रस्सी बनाई और जेल परिसर से फरार हो गया। फरार कैदी धर्मेंद्र पलायचा थाना क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने शुरू की तलाशी अभियान

आरोपी धर्मेंद्र को कराहल थाने में दर्ज मामले में 31 मई को जेल में बंद किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और श्योपुर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जेल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जेल परिसर से कैदी के इस तरह फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि गीता पाठ की ऑनलाइन ट्रेनिंग के दौरान कैदियों की निगरानी कैसी थी और कैदी चादरों को रस्सी के रूप में तैयार कर 22 फीट ऊंची दीवार तक कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: