प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

शिवम दुबे के दम पर चौथी जीत

शिवम दुबे के आलराउंड प्रदर्शन से भारत की चौथी जीत

अहमदाबाद। शिवम दुबे के हरफ़नमौला प्रदर्शन की मदद से भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रनों से सीधे हरा दिया।

शिवम दुबे के आलराउंड प्रदर्शन से भारत की चौथी जीत

Shivam Dube all-round performance |

अहमदाबाद।
शिवम दुबे के हरफ़नमौला प्रदर्शन की मदद से भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड को 17 रनों से सीधे हरा दिया। आज के मैच के हीरो शिवम दुबे रहे जिन्होंने 66 रन की बेशकीमती पारी खेली और भारत की जीत की मजबूत आधारशिला रखी। भारत ने अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 193 रन बनाए थे। भारत ने नीदरलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में जीत के लिए 194 रन का टारगेट दिया था। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

भारत 17 रन से विजयी रहा

ग्रुप-ए में भारत 4 में से 4 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान 4 में 3 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है। नीदरलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है और टीम सुपर-8 की रेस से बाहर है। नीदरलैंड की टीम की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए माइकल लेविट और मैक्स ओ डॉउड ने पारी की शुरुआत की और संभलकर खेलना शुरू किया। मैक्स दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों में 20 बनाकर वरुण चक्रवर्ती का पहला शिकार बने। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने माइकल लेविट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 24 रनों की पारी खेली। 13वें ओवर में भारत ने दो विकेट हासिल किए। वरुण चक्रवर्ती ने पहले कॉलिन एकरमैन  (23) को और इसके बाद आर्यन दत्त को आउट किया।

नीदरलैंड के चार शीर्ष बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाकर भारतीय गेंदबाजों ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद बास डिलीड को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया। बास ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में 33 रन बनाए। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और कप्तान स्कॉट एडवर्ड (15) को अपना शिकार बनाया। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने आखिरी ओवर में दो कैच छोड़े। लेकिन आखिरकार शिवम दुबे की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने जैक लायन-कैशेट को कैच आउट किया। जैक लायन ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए। नोआ क्रोस ने 25 और लोगन 4 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी और भारत ने 17 रन से मैच जीत लिया।

दुबे के 66 रन, भारत मजबूत

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे। टीम के लिए उन्होंने कुल तीन ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 4.66 की इकॉनमी से 14 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उनके अलावा शिवम दुबे ने दो और जसप्रीत बुमराह एवं हार्दिक पंड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की। शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 थके 36वें मुकाबले में 66 रन की पारी खेली। इसी के साथ दुबे भारत-नीदरलैंड के बीच टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। शिवम दुबे ने बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 बॉल खेलते हुए 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाए। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस टीम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुके हैं।

इससे पूर्व टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का टॉप ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। अभिषेक शर्मा लगातार तीसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए। पांचवें ओवर में ईशान किशान 18 रन बनाकर आर्यन दत्ता का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की और अहम रन जुटाए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने 28 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। नौवें ओवर में तिलक के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 31 रन बना सके। 

दुबे-हार्दिक ने दिलाई मजबूती

शीर्ष क्रम के पविलियन लौटने के बाद शिवम दुबे का धूमधड़ाका देखने को मिला। शिवम और हार्दिक पांड्या ने अहम साझेदारी निभाते हुए भारत का स्कोर 193 रन तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। शिवम ने शानदार पारी खेलते हुए चार चौके और छह छक्कों की मदद से 31 गेंद में 66 रन बनाए। वहीं, हार्दिक ने तीन छक्कों की मदद से 21 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह छह रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोगान वान बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस प्रकार भारत ने 20 ओवर में नीदरलैंड को 194 रनों का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़े: वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का शुभारंभ

https://www.primenewsnetwork.in/india/waves-creators-corner-showcases-ai-driven-media-innovation/144381

 

Related to this topic: