प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

Accused Shraddha Dubey arrested in Nagpur |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। UP-STF और लखनऊ पुलिस के एक संयुक्त अभियान में शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 9 अक्टूबर की हुई उस घटना के बाद श्रद्धा पर आरोप लगे। श्रद्धा के खिलाफ शिवा की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस बीच श्रद्धा की लोकेशन नेपाल में मिलने का दावा किया गया। तब से पुलिस श्रद्धा की तलाश कर रही थी।

50-50 हजार का था इनाम घोषित

श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और साथी के साथ फरार चल रही थी। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। अब जाकर पुलिस को सफलता मिली है। श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में अहम कदम माना जा रहा है। अब पुलिस की पूछताछ में मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस कमिश्नरेट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना हजरतगंज पर 9 अक्टूबर 2026 को वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर ₹50,000-₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। 20 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा दुबे की सहारनपुर मामले में बढ़ी मुश्किलें?

Related to this topic: