प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तख्तापलट निश्चित

शुभेंदु अधिकारी ने कहा - बंगाल में तख्तापलट निश्चित, ममता सरकार की असलियत आएगी सामने

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दो-तीन महीने के बाद इस राज्य में तख्तापलट निश्चित है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की तमाम विफलताओं का खुलासा भाजपा के चार्जशीट से खुलासा हो गया है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा - बंगाल में तख्तापलट निश्चित ममता सरकार की असलियत आएगी सामने

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दो-तीन महीने के बाद इस राज्य में तख्तापलट निश्चित है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की तमाम विफलताओं का खुलासा भाजपा के "चार्जशीट" से खुलासा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पश्चिम बंगाल के नागरिकों के नाम लिखे पत्र और चार्जशीट को एकसाथ वोटरों के घर-घर पहुंचाया जाएगा।

नंदीग्राम में हार के बाद वोटर समझ गए थे ममता की सच्चाई

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम के वोटर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी की असलियत समझ गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गई। इस बार विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य के वोटर उनकी और उनकी पार्टी की असलियत समझ गए है।

फर्जी वोटरों और घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट से सत्ता में आती रही हैं। इस बार वोटर लिस्ट में फर्जी और बांग्लादेशी घुसफैठियों का नाम नहीं रहेगा। एसआईआर को रोकने की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एसआईआर की तमाम कोशिशें विफल हो गईं। कलकत्ता हाई कोर्ट अनमैप्ड और लॉजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत वोटरों के कागजात की जांच कर रहा है। फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटर बनने के सारे रास्ते बंद हो गए है।

चुनाव अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे राज्य सरकार की ओर से एसआईआर के कार्य के लिए चुनाव आयोग को जो अधिकारी मुहैया कराए गए हैं, वे उनके कार्यकलापों पर गौर कर रहे हैं। वे वोटरों के कागजातों में गडबड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तथ्यों के साथ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/haryana-cm-assures-recovery-of-590-crore-in-idfc-bank-fraud-case/145381

हरियाणा सरकार ने IDFC फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में दिलाया सख्त कार्रवाई का भरोसा

Related to this topic: