भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उचित है कि वे एसआईआर के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर करवा चुका है।
कोलकाता। भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उचित है कि वे एसआईआर के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर करवा चुका है। वहां विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट गए थे। एसआईआर नहीं रुका। अब पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में हो रहा है।
मुख्यमंत्री पर CAA, NRC और SIR को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीएए, एनआरसी और एसआईआर के बारे में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतुआ समुदाय के अधिकतर लोगों ने सीएए के तगत भारतीय नागरिक बन गए है और उन्हें वोटर बनने में कोई कठिनाई नहीं है। मतुआ समुदाय में जो कुछ लोग सीएए के तहत भारतीय नागरिक नहीं बन पाएं, उनका आवेदन मंजूर होते ही वे वोटर बन जाएंगे। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद ममता बाला ठाकुर पर मतुआ समुदाय को बरगलाने का आरोप लगाया और पिछले दिनों ठाकुरनगर में टीएमसी समर्थक मतुआ लोगों की ओर से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थक मतुआ हमला करने का आरोप लगाया।
टीएमसी के मंत्री अपना वोट बढ़ाने लिए जैसे-तैसे बांट रहे प्रमाण पत्र
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो बांग्लादेश जाकर मतुआ समुदाय के मंदिर गए और बांग्लादेश से आए मतुआ समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता कै लिए सीएए कानून बनाया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों और नेताओं को जाति, डोमिसाइल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने संबंधी कानून का ज्ञान नहीं है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपना वोट बढ़ाने लिए जैसे-तैसे प्रमाण पत्र बांट रहे है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि चुनाव आयोग इसका क्या करेगा। फर्जी और बांग्लादेशी घुसपैठियों का क्या होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/a-massive-fire-broke-out-at-two-packaging-companies-in-daman/103732
दमन में दो पैकेजिंग कंपनियों में लगी भीषण आग, एक संयंत्र पूरी तरह जलकर हुआ राख