कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नवनियुक्त राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि से मुलाकात की और उनसे राज्य में लोकतंत्र बचाने की गुहार लगाई।
कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नवनियुक्त राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि से मुलाकात की और उनसे राज्य में लोकतंत्र बचाने की गुहार लगाई। उन्होंने राज्यपाल को गेरूआ अंग वस्त्र ओढ़ाया और अंग्रेजी में अनुवाद गीता पुस्तक भेंट की।
शपथ समारोह में नहीं पहुंच पाए अधिकारी
राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि के शपथ समारोह में भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को आमंत्रित किया गया था। लेकिन दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi की मौजूदगी में भाजपा नेताओं की बैठक में शामिल होने के चलते वे लोकपाल भवन नहीं पहुंच पाए।
दूसरे दिन राजभवन पहुंचकर की मुलाकात
इसलिए वे दूसरे दिन कोलकाता में पहुंचते ही लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।
विधानसभा में नहीं बोलने देने का आरोप
राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि से मुलाकात करने के बाद विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी व्यथा राज्यपाल को सुनाई है। वे विपक्षी दल के नेता हैं, लेकिन विधानसभा में उन्हें महत्वपूर्ण मौकों पर बोलने नहीं दिया गया।
सस्पेंशन और कोर्ट का सहारा
उन्होंने कहा कि वे साढ़े ग्यारह महीने से विधानसभा से बाहर हैं। पांच साल में पांच बार उन्हें सस्पेंड किया गया। अपने अधिकार के लिए उन्हें Calcutta High Court का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
राज्य की स्थिति पर की चर्चा
उन्होंने राज्यपाल को राज्य की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया और उनसे लोकतंत्र की रक्षा करने की मांग की है।
राज्यपाल के अनुभव पर जताई खुशी
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को खुशी है कि राज्यपाल पटना के निवासी हैं और उन्हें बांग्ला भाषा आती है। वे पश्चिम बंगाल की संस्कृति और परंपरा से भी परिचित हैं।
यह भी पढ़े: गैस की किल्लत के बीच बढ़ी इंडक्शन कुकटॉप..
https://www.primenewsnetwork.in/india/demand-for-induction-cooktops-surges-amid-gas-shortage/149053