भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने साधु-संतों के प्रतिनिधियों के साथ कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन से मुलाकात कर हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार तुरंत बंद और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
कोलकाता। भाजपा नेता और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने साधु-संतों के प्रतिनिधियों के साथ कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन से मुलाकात कर बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार तुरंत बंद और उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने दीपू चंद दास को जला कर मारने की घटना पर चर्चा की और मांग पत्र सौंपा। डिप्टी हाई कमिशन ने उन्हें उनकी मांग को बांग्लादेश सरकार तक पहुंचाने भरोसा दिया।
हिंदुओं पर अत्याचार बंद न होने पर गंगा सागर में होगा विरोध-प्रदर्शन
शुभेदु अधिकारी ने डिप्टी हाई कमिशन के माध्यम से बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दी कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो वे गंगा सागर में देशभर से आए पांच लाख साधुओं को लेकर कमिशन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुभेंदु अधिकारी के पहले हिंदू संगठन हिंदू संहति के प्रतिनिधियों ने बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन को सौंपा। कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के शहरों में हिदू संगठनों की ओर से बांग्लादेश में हिदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जुलूस निकाले गए और विरोध प्रदर्शन किए गए। हुगली जिले में आरामबाग में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया।
23 दिसंबर को हिंदू जागरण मंच के विरोध-पर्दर्शन में हुई थी तोड़फोड़ और लाठी चार्ज
पुलिस प्रशासन ने 23 दिसंबर की घटना के मद्देनजर बेगबागान में बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन के कार्लालय के सामने लोहे की जाली की अस्थाई दीवार बना कर और पुलिस बल के बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर तगड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की थी। बीते 23 दिसंबर को हिंदू जागरण मंच की ओर से विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और लाठी चार्ज की घटना हुई थी जिसमें कई लोग जख्मी हुए थे और सात महिला समेत 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। उस दिन विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन से मुलाकात करने आए थे लेकिन तनावपूर्ण स्थिति के चलते डिप्टी हाई कमिंशन और उनकी मुलाकात नहीं पाई। कमिशन ने उन्हें 26 दिसंबर को मुलाकात का समय दिया। उनके नेतृत्व में साधु-संतों का जुलूस व विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। हिंदू संहति के नेतृत्व में भी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
दीपू चंद्र दास हत्याकांड को लेकर बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन से की बात
बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन से मुलाकात के बाद विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने साधु-संतों के पांच प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने दीपू चंद्र दास हत्याकांड और हिदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बातचीत की। दीपू चंद्र दास को पुलिस हिरासत से वहां को लोगो को सौंप दिया गया और लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और उसके बाद जिंदा जला दिया। बांग्लादेश में दो करोड़ हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार तुरत नहीं थमा तो भारत के सौ करोड़ हिंदूओं में उसकी प्रतिक्रिया होगी।
23 दिसंबर को घटना को लेकर की ममता बनर्जी की आलोचना
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने 23 दिसंबर को घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और कहा कि बांग्लादेश के युनूस और ममता बनर्जी में हिंदुओं पर जुल्म करने के मामले में फर्क नहीं रह गया है। बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन के सामने चीन की दीवार खड़ी कर दी गई है। ममता बनर्जी पुलिस के बल पर विरोध प्रदर्शन को नहीं दबा सकती। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का पश्चिम बंगाल में सभी जगह विरोध हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे गंगा सागर मेला में देशभर से आए पांच लाख साधु-संतों को लेकर बांग्लादेश डिप्टी हाई कमिशन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे उन्हें रोक कर दिखा दें।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार के नेतृत्व में भाजपा और हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रोकने की मांग को लेकर हुगली जिले के आरामबाग में जुलूस निकाला। सिलीगुडी, मालदा, समेत राज्य के विभिन्न जगहों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/science/indias-historic-achievements-in-space-in-2025-surprised-the-world/102609
भारत ने 2025 में अंतरिक्ष में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ, दुनिया को किया हैरान