प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का...

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई...

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण |

कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और कहा कि स्ट्रांग रूप में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से इस स्ट्रांग रूम में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने और केंद्रीय बल पर लापरवाही का लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। 

भवानीपुर के भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के लिए दिखावा किया है। वे लोकसभा और विधानसभा का कई बार चुनाव लड़ चुकी हैं। इसक पहले भी वे हंगामा व धरना का दिखावा करती रही हैं। भाजपा नेता शुभेदु अधिकारी ने कहा कि वोटरों ने वोट दे दिया है। उनके दिए जनादेश का सम्मान करना चाहिए। चार मई को चुनाव परिणाम सबसे सामने होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/repolling-at-15-booths-in-west-bengal-on-may/181671

Related to this topic: