प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भाजपा ने बेरोजगार युवकों के लिए...

भाजपा ने बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी की मांग को लेकर जारी किया एक फॉर्म

भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नौकरी की मांग को लेकर राज्य के बेरोजगार युवकों के लिए एक फॉर्म जारी किया है।

भाजपा ने बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी की मांग को लेकर जारी किया एक फॉर्म

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नौकरी की मांग को लेकर राज्य के बेरोजगार युवकों के लिए एक फॉर्म जारी किया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवक बेरोजगारी भत्ता के लिए जब सरकारी फॉर्म भरेंगे तो नौकरी की मांग के लिए इस फॉर्म को भी भरें।

राज्य में बेरोजगार हैं दो करोड़ से भी ज्यादा युवक

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकार ने कहा राज्य में दो करोड़ से भी ज्यादा युवक बेरोजगार हैं। उन्हें नौकरी देने के लिए ममता सरकार कोई उपाय नहीं कर रही है। बेरोजगार युवक रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। नए कलकारखाने नहीं खुल रहे हैं। चल रहे कलकारखाने बंद रहे हैं। रोजगार का अवसर खत्म हो रहा है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवकों को लुभाने की राजनीति कर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव के बाद वे सत्ता मे नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री पर बकाया डीए भुगतान नहीं करने का आरोप

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकारी कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान नहीं करेंगी, वे टालमटोल कर रही है। मुख्यमंत्री बता रही हैं कि डीए का मामला न्यायाधीन है जबकि सुप्रीम कोर्ट बकाया डीए का भुगतान करने का आदेश देकर ममला को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/ireland-crush-oman-by-96-runs-in-t20-world-cup-2026/142400

आयरलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीता पहला अंक, ओमान टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Related to this topic: