भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर चौबीस परगना जिले के बनगांव में मतुआ धर्म महासम्मेलन में कहा कि वे एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट से मतुआ समुदाय के एक भी व्यक्ति का नाम नहीं कटने देंगे।
कोलकाता। भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर चौबीस परगना जिले के बनगांव में मतुआ धर्म महासम्मेलन में कहा कि वे एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट से मतुआ समुदाय के एक भी व्यक्ति का नाम नहीं कटने देंगे और एक भी बांग्लादेशी का नाम नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए गए अपने वायदे को पूरा करने के लिए बांग्लादेश से आए हिंदू मतुआ समुदाय को भारतीय नागरिक बनाने के लिए सीएए कानून बनाया है और सीएए के अंतर्गत मतुआ सलमुदाय के सभी लोगों का आवेदनम शीघ्र मंजूर कर लिया जाएगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों विस्तार से की चर्चा
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीएए के बारे में मतुआ समुदाय के लोगों में भ्रम फैलाने और उन्हें भारतीय नागरिक नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि यहां के हिंदु एक नहीं होंगे तो वे अपने पर हो रहे जुल्म को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने विभिन्न घटनाओं का उदाहरण देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं पर जुल्म रहा है। ममता बनर्जी की पुलिस हिंदुओं की रक्षा करने की बजाय उन्हें ही जेल में डाल रही है। उन्होंने ममता सरकार को हिंदू विरोधी सरकार बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी के रहते मतुआ समुदाय सुरक्षित है।
मुतआ समुदाय से की वोटर बनने की प्रक्रिया में शमिल होने की अपील
अधिकारी ने मुतआ समुदाय से कहा कि वे वोटर बनने की प्रक्रिया में शमिल हों। वे वोटर के लिए एक-एक कर नीचे से लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पास जाएं और जब वोटर नहीं बन सके तो शभेंदु अधिकारी के पास आएं। देखते हैं मतुआ समुदाय के व्यक्यि को वोटर बनने से कौन रोकता है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मतुआ समुदाय कै 70 लाख लोगों ने सीएए के तहत आवेदन किया है। उनका आवेदन शीघ्र मजूंर हो जाएगा। चुनाव आयोग सीएए के तहत बने भारतीय नागरिक के प्रमाण पत्र को वोटर होने के लिए मान्य करेगा।
भाजपा नेता बनगांव में मतुआ धर्मं महासम्मेलन में भाग लेने से पहले अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम गए थे। वहां शहीद हुए भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भी हिंदुओं की एकता और विधानसभा चुनाव में ममता सरकार को परास्त करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/punjab-police-arrest-two-khalistan-linked-terrorists-in-ludhiana/103984
लुधियाना में खालिस्तान से जुड़े दो आतंकवादियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार