प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नंदीग्राम से शुरू किया चुनाव प्रचार

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर में की चुनाव प्रचार की शुरुआत

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम के बयाल से भाजपा के अपने समर्थक, स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर में की चुनाव प्रचार की शुरुआत

फाइल फोटो |

कोलकाता। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम के बयाल से भाजपा के अपने समर्थक, स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार शुरू किया। दो दिन तक कोलकाता महानगर के तहत विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने के बाद नंदीग्राम पहुंचे। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वे नंदीग्राम के मौजूदा भाजपा विधायक हैं। भवानीपुर से पहली बार जोरआजमाइश कर रहे हैं। भवानीपुर में उनका मुकाबला मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से है।

पिछले चुनाव की जीत का भरोसा जताया

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम के लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया और उन्हें विजयी बनाया था। इस बार भी वे उन्हें विजयी बनाएंगे। इस बार नंदीग्राम से टीएमसी ने उम्मीदवार पवित्र कर को उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। पवित्र कर छोटे भाई जैसे हैं और वे भाजपा के पंचायत सदस्य थे। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाज़ी

शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि पवित्र कर से उनका कोई मुकाबला ही नहीं है। लोकतंत्र है। कोई भी उम्मदीवार बन सकता है। पवित्र कर भी उम्मीदवार बन गए। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी जब टीएमसी के उम्मीदवार पवित्र कर के घर के सामने पहुंचे तो शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पवित्र कर को चोर-चोर बता कर नारा लगाया। पवित्र कर उस समय वहां मौजूद नहीं थे। टकराव की स्थिति टल गई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/lsg-seeks-blessings-at-shri-ram-janmabhoomi/150873

एलएसजी टीम ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Related to this topic: