प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पंचायत भवन चोरी कांड का त्वरित पर्दाफाश

सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ और उसके कब्जे से ई-रिक्शा, बैटरी व इनवर्टर बरामद किए गए।

सिद्धार्थनगर में पंचायत भवन चोरी का 24 घंटे में खुलासा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Siddharthnagar Panchayat Bhawan Theft Solved in 24 Hours, Accused Held |

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश)। थाना चिल्हिया पुलिस और एन्टी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत भवन में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गया ई-रिक्शा, बैटरी और इनवर्टर बरामद कर लिया है।

पंचायत भवन से ई-रिक्शा और अन्य सामान चोरी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 और 3 अक्टूबर की दरमियानी रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार अलीदापुर स्थित पंचायत भवन से अज्ञात चोरों द्वारा ई-रिक्शा, इनवर्टर, बैटरी और छोटा गैस सिलेंडर पार कर दिया गया था। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मु0अ0सं0 100/2026, धारा 331(4), 305A, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गुप्त सूचना पर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य व एन्टी थेफ्ट टीम ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अमन चौधरी (पुत्र मुकेश चौधरी, निवासी ग्राम अलीदापुर टोला फैजपुर, थाना चिल्हिया) को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी का ई-रिक्शा, बैटरी और इनवर्टर बरामद

​गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 01 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, 02 बैटरी और 01 इनवर्टर बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) व 318(4) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, एन्टी थेफ्ट प्रभारी उप-निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र (मय टीम), उप-निरीक्षक सुधाकर राय, तथा कांस्टेबल पंकज यादव, ओमप्रकाश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, प्रेमचंद रावत व सत्येंद्र कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें:   प्रतापपुर में छह भरे गैस सिलेंडर चोरी, सीसीटीवी से खुलासा और 7 आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: