प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

सीधी में रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार

सीधी में भूमि अधिग्रहण, एक लाख की रिश्वत लेते जोनल अफसर गिरफ्तार

सीधी। जिले के भू-अर्जन शाखा कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ जोनल अधिकारी भूपेंद्र पाण्डेय को लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सीधी में भूमि अधिग्रहण एक लाख की रिश्वत लेते जोनल अफसर गिरफ्तार

corruption case India |

सीधी। जिले के भू-अर्जन शाखा कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ जोनल अधिकारी भूपेंद्र पाण्डेय को लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ​शिकायतकर्ता शिव बहोर तिवारी (निवासी ग्राम सदला, तहसील बहरी) ने 23 फरवरी को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में एक आवेदन प्रस्तुत किया था।

27 लाख मुआवजा में 50 फीसदी मांगा रिश्वत

शिकायत के अनुसार, ​उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला तिवारी के नाम दर्ज 0.0380 हेक्टेयर भूमि सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण हेतु शासन ने वर्ष 2012-13 में अधिग्रहित की थी। जब उन्होंने मुआवजे की राशि के भुगतान के लिए जोनल अधिकारी भूपेंद्र पाण्डेय से मुलाकात की, तो अधिकारी ने बताया कि कुल मुआवजे की राशि 27 लाख रुपये बनती है। ​अधिकारी ने इस राशि का 50 प्रतिशत (यानी 13.50 लाख रुपये) रिश्वत के तौर पर माँगा और कहा कि पैसा देने पर ही मुआवजे का भुगतान होगा।

सत्यापन पर ​लोकायुक्त ने की कार्रवाई-

​लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। रिश्वत की मांग सही पाई गई। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे लोकायुक्त की टीम ने भू-अर्जन कार्यालय में छापा मारकर भूपेंद्र पाण्डेय को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई टीम में कई और सदस्या थे।

आय से अधिक संपत्ति का मामला पहले भी दर्ज है

​आरोपी भूपेंद्र पाण्डेय के खिलाफ पहले से ही लोकायुक्त रीवा में पद का दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। जिस पर कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़े: दिल दहला देने वाली वारदात, मां की हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/state/horrific-crime-woman-killed-daughter-assaulted/146204

 

Related to this topic: