प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेंगलुरु में खौफनाक वारदात

बेंगलुरु में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: शक में युवक ने की सिक्किम की युवती की गला रेतकर हत्या

बेंगलुरु के बेलंदूर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सिक्किम की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की हत्या की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बेंगलुरु में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत शक में युवक ने की सिक्किम की युवती की गला रेतकर हत्या

Sikkim Woman Throat Slit by Live-in Partner in Bengaluru Over Jealousy |

बेंगलुरु (कर्नाटक)। बेंगलुरु के बेलंदूर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सिक्किम की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला की हत्या की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है। महिला शहर के एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी की पहचान दार्जिलिंग निवासी पूर्बा लेप्चा के तौर पर की है जो एक स्थानीय होटल में वेटर का काम करता है।

शक के चलते खूनी वारदात, आरोपी पार्टनर पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और एक महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। वे डोड्डाकनाहल्ली इलाके में साथ रह रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला कि आरोपी को शक था कि महिला की किसी और पुरुष से दोस्ती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। हाथापाई के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर किचन के चाकू से उसका गला काट दिया। घटना के बाद बेलंदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में पीएम आवास योजना में डबल लाभ का खुलासा, दो लाभार्थियों से होगी वसूली

Related to this topic: