नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट रोड स्थित सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया है।
सहारनपुर {उत्तर प्रदेश}: नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेहट रोड स्थित सिंघल हेल्थ केयर को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की गई।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
शिकायतकर्ता शुभम पांचाल ने आरोप लगाया कि 12 जून को उन्होंने अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में न तो वैध लाइसेंस था और न ही योग्य चिकित्सक मौजूद थे।
जांच में नहीं मिले पंजीकरण दस्तावेज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिकायत मिलने के बाद जांच कराई गई। जांच के दौरान अस्पताल से पंजीकरण संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अस्पताल संचालक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।
अस्पताल सील, उपकरण भी जब्त
जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ चिकित्सा उपकरण जब्त किए गए और प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।
योग्य डॉक्टर और स्टाफ न होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि प्रसव के दौरान प्रशिक्षित डॉक्टर या योग्य मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। इसी आधार पर विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संचालक पर दर्ज हो सकती है FIR
मुख्य चिकित्सा अधिकारी Praveen Kumar ने बताया कि यदि अस्पताल संचालक नरेंद्र सिंघल निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज और पंजीकरण प्रमाण प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
लोगों से की गई अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इलाज और प्रसव के लिए केवल पंजीकृत अस्पतालों और योग्य चिकित्सकों की सेवाएं ही लें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
यह भी पढ़े: मोतिहारी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, आर्केस्ट्रा समूहों पर टीम ने मारा छापा; 23 नाबालिग लड़कियां समेत 24 बच्चों को कराया