प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैंक में नहीं था कोई सुरक्षा गार्ड

सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती, दिनदहाड़े 15 करोड़ की लूट

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती दिनदहाड़े 15 करोड़ की लूट

Singrauli Bank Heist: ₹15 Crore Looted from Bank of Maharashtra |

सिंगरौली (एमपी)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लुटेरे बैंक से करीब 9-10 किलो सोना और 20 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

5 नकाबपोश बैंक में दाखिल हुए

दोपहर के समय जब बैंक में कामकाज चल रहा था, तभी 5 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की और उन्हें बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। लुटेरे बैंक के अंदर मात्र 15-20 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने हवाई फायरिंग की और बैंक कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर दहशत फैला दी।

लाखों का कैश दो बैग में भरकर फरार हो गये

बदमाशों ने बैंक के लॉकर और कैश काउंटर को निशाना बनाया। वे करीब 10 किलो सोना और लाखों का कैश दो बैगों में भरकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरौली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे शहर और जिले के एग्जिट पॉइंट्स पर नाकेबंदी कर दी है। बैंक और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बिहार से एक आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली के बैंक आफ महाराष्ट्रा में डकैती मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 7 किलो सोना और 20 लाख रूपये की लूट हुई है। वारदात के बाद लुटेरे छत्तीसगढ़ सीमा से भागे थे। वारदात में शामिल दूसरे आरोपियों की तलाश और लूटे गये रुपये और सोने की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है इतनी बड़ी वारदात को किस सुरक्षा चूक के कारण अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/plot-to-weaken-democracy-defeated-priyanka-gandhi/175385

लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश को हमने हरा दिया: प्रियंका गांधी

Related to this topic: