प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विधायक 'नशा नहीं' की जगह बोले 'नशा करूंगा'

'नशा नहीं' की जगह बोले 'नशा करूंगा', विधायक की गलती कैमरे में कैद

सिंगरौली में आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामनिवास शाह शपथ पढ़ते समय गलती कर बैठे। नशा छोड़ने की बजाय नशा लेने की शपथ दिला बैठे।

नशा नहीं की जगह बोले नशा करूंगा विधायक की गलती कैमरे में कैद

MP News |

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब भाजपा विधायक रामनिवास शाह नशामुक्ति की शपथ दिलाते समय गलती से 'नशा करने' की शपथ दिला बैठे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नशे से दूर रहने की शपथ दिला रहे थे सिंगरौली विधायक

दरअसल, बैढ़न स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में पुलिस द्वारा एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिला रहे थे।

बच्चों को दिला दी नशे की शपथ

​मंच पर शपथ पत्र हाथ में लेकर पढ़ते समय विधायक रामनिवास शाह ने अधिकांश पंक्तियां तो सही पढ़ीं, लेकिन एक महत्वपूर्ण वाक्य बोलते समय उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने छात्रों को यह शपथ दिलानी थी कि "मैं जीवन में कभी नशा नहीं करूंगा," लेकिन "नहीं" शब्द बोलना भूल जाने के कारण उन्होंने कह दिया, "मैं शपथ लेता हूं कि मैं जीवन में कभी नशा करूंगा।"

कैमरे में रिकॉर्ड हो गया पूरा वाक्य

​हैरानी की बात यह रही कि विधायक यह शपथ देखकर पढ़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने यह वाक्य बोला, वहां मौजूद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। इस दौरान विधायक को भी अपनी गलती का अहसास हो गया। यह पूरी घटना वहां मौजूद कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

ये भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
 

Related to this topic: