प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीतामढ़ी में युवक मौत पर बवाल, जाम

सीतामढ़ी में युवक की मौत के बाद बवाल, NH-227 जाम कर प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष ने रविवार को उग्र रूप ले लिया।

सीतामढ़ी में युवक की मौत के बाद बवाल nh-227 जाम कर प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Protest After Youth Death, NH-227 Blocked |

सीतामढ़ी {बिहार}। सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद हुए खूनी संघर्ष ने रविवार को उग्र रूप ले लिया। इलाज के दौरान घायल अब्दुल कादिर राइन की मौत के बाद गोपालपुर इलाके में भारी तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-227 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आपसी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, सुरसंड के हनुमान नगर गोट में कुछ दिन पहले आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में गोपालपुर निवासी अब्दुल कादिर राइन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया।

NH-227 पर लगाया जाम, वाहनों की लंबी कतार

अब्दुल कादिर की मौत से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने गोपालपुर के पास नेशनल हाईवे-227 (सुरसंड-भीठा मोड़ मार्ग) पर बैरिकेडिंग कर सड़क जाम कर दी। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर, लोगों को समझाने का प्रयास

घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरसंड थाना अध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील कर रहे हैं समाचार लिखे जाने तक नेशनल हाईवे-227 पर जाम जारी था। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को निष्पक्ष और उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा देकर सड़क खाली कराने के प्रयास में जुटा है। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़े: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश; तेज आंधी-तूफान का अलर्ट

Related to this topic: