प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ई-रिक्शा पलटा, 6 लोग घायल

भोजपुर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, 6 घायल

भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे छह लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

भोजपुर में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा 6 घायल

Six Injured as E-Rickshaw Overturns While Avoiding Cyclist in Bhojpur |

भोजपुर,(बिहार)। जिले के चांदी थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना भदवर गांव के समीप हुई। बताया जाता है कि ई-रिक्शा भदवर से कुल्हड़िया स्टेशन की ओर जा रहा था।

सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

इसी दौरान अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घायल संतोष चौधरी (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय मिथिलेश चौधरी, ग्राम भदवर, थाना चांदी ने बताया कि वह कुल्हड़िया स्टेशन जा रहे थे। 

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल

रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल पांच से छह लोग सवार थे और हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मुस्कान कुमारी (17 वर्ष) और संतोष कुमार पासवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ेंः कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन चोर गिरफ्तार; 37 चोरी की बाइक बरामद

Related to this topic: