जबलपुर। यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, अपनी जीवनशैली में...
जबलपुर। यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, अपनी जीवनशैली में बहुत छोटे से बदलाव करके आप दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
यह कहती है स्टडी
अध्ययन में यह पाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी दिनचर्या में केवल तीन छोटे बदलाव शामिल करता है, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम 10% तक कम हो सकता है। इसे इस तरह समझाया गया है। हर रात अपनी सामान्य नींद में केवल 11 मिनट का इजाफा करें। रोजाना केवल 5 मिनट की अतिरिक्त शारीरिक गतिविधि (जैसे तेज चलना या सीढ़ियां चढ़ना) शामिल करें। अपनी डाइट में रोजाना लगभग एक चौथाई कप अतिरिक्त सब्जियां शामिल करें।
इस बदलाव से बड़ा असर
शोधकर्ताओं का मानना है कि बड़े लक्ष्य (जैसे घंटों जिम जाना या 8-9 घंटे सोना) कई बार लोगों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन ये 'माइक्रो-चेंजेस' (सूक्ष्म बदलाव) टिकाऊ हैं और लंबे समय में दिल को स्वस्थ रखने में 'गोल्डन रूल्स' की तरह काम करते हैं।
स्वस्थ हृदय के लिए 'गोल्डन रूल्स'
अध्ययन में यह भी बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी सेहत को सबसे बेहतर स्तर पर ले जाना चाहता है, तो उसके लिए आदर्श नियम हर रात 8 से 9 घंटे की गहरी नींद, प्रतिदिन कम से कम 42 मिनट की मध्यम से तीव्र फिजिकल एक्टिविटी, संतुलित और पौष्टिक भोजन शामिल करें।
कुछ मिनट की अतिरिक्त नींद जीवन को सुरक्षित बनाती है
यह स्टडी उन लोगों के लिए बहुत उत्साहजनक है, जिनके पास समय की कमी है। यह साबित करता है कि सेहत बनाने के लिए हमेशा बड़े बदलावों की जरूरत नहीं होती; बस कुछ ही मिनटों की अतिरिक्त नींद और एक्सरसाइज आपके जीवन को सुरक्षित बना सकती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/aja-students-to-get-10000-airbus-starts-in-ujjain/155515