प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सांप के डसने से मासूम की मौत, बहन गंभीर

बेड पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, 6 साल के मासूम की मौत; बहन वेंटिलेटर पर

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव कस्बे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में बेड पर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया।

बेड पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा 6 साल के मासूम की मौत बहन वेंटिलेटर पर

Snake Bite Kills Child, Sister Critical |

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बड़ागांव कस्बे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर में बेड पर सो रहे भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया। हादसे में 6 साल के मासूम मयंक की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 साल की बहन प्रगति की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी उसी कमरे में सांप का जोड़ा दिखाई दिया था, जिसके बाद से परिवार में डर का माहौल था।

देर रात कमरे में घुसा जहरीला सांप

झांसी शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़ागांव कस्बे के हरदौलपुरा मोहल्ले में रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई। उस समय मां नेहा कुशवाहा अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थीं। इसी दौरान चार वर्षीय प्रगति को सांप ने डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां उसे उठाकर अपनी सास के पास ले गईं।

भाई को सांप ने शरीर से लिपटकर डसा

करीब दो मिनट बाद छह वर्षीय मयंक भी जोर-जोर से चीखने लगा। जब मां कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एक काला सांप बच्चे के शरीर से लिपटा हुआ था और उसे कई जगह डस चुका था। परिजनों ने तुरंत दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मयंक ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रगति की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया है।

मां ने कहा- पहले पता चलता तो बच जाता बेटा

मां नेहा कुशवाहा ने बताया कि अगर उन्हें पहले सांप दिखाई दे जाता तो वह दोनों बच्चों को एक साथ उठा लेतीं और शायद उनका बेटा आज जिंदा होता। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी उसी कमरे में सांप का जोड़ा निकला था, जिसमें से एक सांप को मार दिया गया था।

इलाके में फैली दहशत

घटना के बाद पूरा परिवार घर से बाहर आ गया। सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया, लेकिन सांप बिल में छिप गया और अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। वहीं, लोग घायल बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: इस्तांबुल के पास मर्चेंट नेवी कर्मचारी लापता, 10 दिन से नहीं मिली खबर; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Related to this topic: