प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रूस में फंसी स्नेहा, सीएम से लगाई गुहार

रूस में पति की हिरासत से सहमी मछलीशहर की स्नेहा, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

मछलीशहर की स्नेहा गुप्ता का वीडियो वायरल, रूस में हिरासत में लिए गए पति चंदन गुप्ता की रिहाई के लिए सीएम योगी व सरकार से लगाई गुहार।

रूस में पति की हिरासत से सहमी मछलीशहर की स्नेहा मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

Sneha Stuck in Russia, Appeals to CM |

जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: मछलीशहर क्षेत्र की रहने वाली स्नेहा गुप्ता का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्नेहा ने रूस में हिरासत में लिए गए अपने पति चंदन गुप्ता की सकुशल रिहाई और परिवार की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

तीन साल से रूस में रहकर कर रहे थे काम

स्नेहा के अनुसार, उनके पति चंदन गुप्ता पिछले करीब तीन वर्षों से रूस में रहकर एक भारतीय कंपनी में काम कर रहे हैं और उनके पास वैध वर्क वीजा है। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने बिना स्पष्ट कारण बताए उनके पति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के कारण और वर्तमान स्थिति की जानकारी स्पष्ट न होने से परिवार बेहद परेशान है।

पति को रूसी सेना में भेजे जाने की जताई आशंका

स्नेहा ने वीडियो में आशंका जताई कि उनके पति को जबरन रूसी सेना में भेजा जा सकता है। हालांकि, इस आशंका की अभी किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। स्नेहा फिलहाल अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रूस में रह रही हैं और पति की हिरासत के बाद अपनी तथा बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई मदद की गुहार

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार चाहता है कि चंदन गुप्ता की गिरफ्तारी के कारणों की निष्पक्ष जांच हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें भारतीय दूतावास के माध्यम से कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़: सिंगरौली में सनसनीखेज हत्याकांड: बेटे की मौत के सदमे में सिरफिरे पति का खूनी तांडव, पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत

Related to this topic: